नाले के विवाद ने ली जान
सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिनरी गांव में सुबह सुबह के विवाद में एक की जान चली गई
क्या था मामला…
गली में नाले को लेकर दो परिवारों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद आज हिंसक रूप में सामने आया जहां 18 वर्षीय लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृत लड़की का नाम गोल्टी कुमारी बताया जा रहा है जो गांव के ही मंटू सिंह की पुत्री बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है