बिहार विधानसभा चुनाव 2025

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए एक और प्रयास…“PRO एप के जरिए होगा VTR मॉनिटरिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज एवं तकनीक-आधारित बनाने के लिए मुजफ्फरपुर के बरूराज में PRO एप का परीक्षण किया गया जो सफल रहा। बरूराज विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ द्वारा PRO एप की फील्ड टेस्टिंग और रिहर्सल की सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आयोग द्वारा विकसित PRO (Presiding Officer) एप अब मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा उपयोग में लाया जाएगा। इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों से वोटर टर्नआउट, मॉक पोल, मतदान प्रारंभ, पोलिंग पार्टी के आगमन की स्थिति जैसे सारे विवरण रियल टाइम में अपलोड किया जा सकता है।

इस कार्य में निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोतीपुर ने सहयोग कर इस परीक्षण को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अब 15 अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा PRO एप की फील्ड टेस्टिंग की जाएगी, जबकि 24 अक्टूबर को  पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ PRO एप का भी परीक्षण किया जाएगा।

PRO एप की उपयोगिता

PRO एप के माध्यम से मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारी सीधे इस एप के जरिए आयोग के सर्वर पर डेटा अपलोड करेंगे, जिसे निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ECINET पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा।

इससे मतदान प्रारंभ होने का समय, मॉक पोल की स्थिति, पोलिंग पार्टी का आगमन, वोटर टर्नआउट—तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंच सकेगा। इससे  मतदान की प्रगति पर वास्तविक समय में नजर रखने में मदद मिलेगी, और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समाधान शीघ्र किया जा सकेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements