चिराग ने किया प्रत्याशियों की 14 नामों के पहली लिस्ट जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 पर मंथन जारी

क्या NDA में सब ठीक है! सीट बंटवारे के बाद तो ऐसा ही दिख रहा था लेकिन शायद कोई टीस अंदरखाने बाकी थी जो NDA में विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची में उभर कर आ गई

बिहार चुनाव 2025 के लिए चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 14 उम्मीदवारों की सूची आ गई है जिसमें 4 बार से बीजेपी के पारू से विधायक रहे अशोक कुमार सिंह का टिकट काट चिराग को दे दिया गया है। शेष 15 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी


बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख राजू तिवारी पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वरिष्ठ नेता हुलास पांडे को बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से मैदान में उतारा गया है।

एनडीए

एनडीए के सीट बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार, लोजपा (आरवी) को 29 सीटें दीये गए हैं, जबकि भाजपा और जद (यू) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

अन्य उम्मीदवार मिथुन कुमार (नाथनगर), सुनील कुमार (पालीगंज), राजीव रंजन सिंह (देहरी), संगीता देवी (बलरामपुर), रानी कुमारी (मखदुमपुर) और प्रकाश चंद्र (ओबरा) हैं। महुआ की सीट भी चिराग पासवान के खाते में गई जिसके उपेंद्र कुशवाहा ने बवाल काटा था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शेष 15 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एनडीए के छोटे सहयोगी हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को छह-छह सीटें मिली हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें