शिक्षा भवन पर लगेगा ताला!…अब तक शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

दीपावली और छठ जैसे महापर्व होने के बावजूद शिक्षकों को अब तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिसे देखते हुए शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षा भवन पर ताला लगा दिया जाएगा।

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि— “शिक्षकों की समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है, लेकिन विभाग सोई हुई है। कार्य प्रणाली कछुए की चाल से चल रही है। दीपावली सर पर है और अब तक शिक्षकों के वेतन भुगतान की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।”

उन्होंने बताया कि विभिन्न कोटि के शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, नियोजित शिक्षक, TRE-1, TRE-2, TRE-3 सहित कई शिक्षकों का वेतन महीनों से लंबित है।इतना ही नहीं, अंतर जिला ट्रांसफर और जिला अंतर्गत प्रखंड ट्रांसफर लेकर आए शिक्षकों का भी वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है, जो कि अत्यंत खेदजनक और अन्यायपूर्ण स्थिति है।
वेतन से संबंधित ऐसी स्थिति राज्य के लगभग सभी जिलों में है। मुजफ्फरपुर के साथ साथ पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, पश्चिमी चम्पारण आदि जिलों में भी शिक्षक वेतन की राह देख रहे हैं।

अखिलेश सिंह ने यह भी कहा कि—“नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षकों का अंतर वेतन अब तक नहीं दिया गया है। वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विभाग की लापरवाही शिक्षकों की मेहनत का अपमान है।

संघ ने स्पष्ट कहा है कि अगर दीपावली से पहले सभी शिक्षकों का वेतन और बकाया अंतर वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो संगठन शिक्षा भवन में तालाबंदी कर आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी सारी जवाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) की होगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements