बिहार के सहरसा से चलने वाली गरीबरथ ट्रेन में लगी आग…कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12204 गरीबरथ ट्रेन जो अमृतसर से चलकर बिहार के सहरसा तक आती है में आग लगने की खबर मिली है। हालांकि रेलवे की तत्परता और सूझ बुझ ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया।

ट्रेन जैसे ही सरहिंद स्टेशन से सुबह 7 बजे निकल रही थी उसी वक्त एक यात्री की ट्रेन बोगी नंबर 19 से  उठते धुएं पर नजर पड़ी। उसने तुरंत ही चिल्ला कर सारे यात्रियों को आगाह किया और तारों का चैन खींच दिया।यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद कर भागने लगे, जिसमें कुछ यात्री चोटिल भी हो गए जिसे ट्रेन सरहिंद स्टेशन से आगे आकर रुक गई। मौके पर तुरंत टीटीई और सुरक्षा गार्ड पहुंचे। उन्होंने रेलवे के वरीय अधिकारियों को फोन कर घटना से अवगत कराया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें