प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ पर्व को लेकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण में सहूलियत  तथा प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट न काटने और पार्सल बुकिंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

इस अवधि में केवल मान्य आरक्षित या सामान्य यात्रा टिकट रखने वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से की जा रही है। ये सभी स्टेशन मंडल के व्यस्ततम स्टेशनों में शामिल हैं, जहाँ पर्वों के समय यात्री संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।


जनसंपर्क अधिकारी समस्तीपुर मंडल ने बताया कि रेल प्रशासन ने रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा एवं यात्रा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए यात्रियों से अपील किया है कि वे अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं, स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से प्रवेश से बचें तथा यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा भी की है ताकि सभी के लिए यह महापर्व सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय बन सके।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें