करने चले थे पार्टी का प्रचार.. लेकिन पहुंच गए हवालात। बेल्थरा रोड़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हैं। जिसके अनुपालन एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नौतन थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट विकास कुमार की उपस्थिति में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

जांच के दौरान गोपालगंज की ओर से आ रही काले रंग की कार को चेक पोस्ट के एसएसबी एवं पुलिस बल जवानों के द्वारा रोका गया। जहां तलाशी के क्रम में कार की डिक्की में रखे ट्रॉली बैग से 3 बियर बरामद किये गये है। वहीं पूछताछ में चालक ने अपना नाम दिलीप सिंह, ग्राम राजपुर, बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया है। जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम धनंजय कन्नौजिया, ग्राम जमुआ, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया, जो बीजेपी के पूर्व विधायक भी हैं।तलाशी के बाद मजिस्ट्रेट ने कार, बियर और दोनों आरोपीयों को नौतन थाना को सुपुर्द कर दिया है। जहां उत्पाद अधिनियम के तहत कांड़ दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


धनंजय कन्नौजिया भाजपा से 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेल्थरा रोड़ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शराबबंदी के उल्लंघन के मामले में नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट विकास कुमार के निगरानी में वाहनों का चेकिंग अभियान चल रहा था उसी दौरान पूर्व विधायक का कार चेकिंग के दौरान ड्राइवर के सीट के पास से बियर बरामद हुई।बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया बेतिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्र भ्रमण करने आ रहे थे। इसके पहले ही हवालात पहुंच गए। लेकिन यह मामला अब राजनीतिक रूप ले रहा है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें