औरंगाबाद में फर्जी आइपीएस गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानाप्रभारी ने पहले मंदिर में दर्शन कराए, फिर किया गिरफ्तार।

वैसे तो पुलिस जरूरतमंदों के लिए हमेशा ही खड़ी नजर आती है। लेकिन औरंगाबाद एसपी को फोन करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। खुद को तमिलनाडु कैडर का आईपीएस के रूप में बताते हुए औरंगाबाद एसपी से मंदिर में दर्शन कराने का आग्रह किया। उसके आग्रह पर एसपी ने उपेंद्र कुमार सिंह नगर थाना अध्यक्ष को इसकी जिम्मेवारी सौंपी। एसपी के आदेश पर उक्त व्यक्ति को थानाध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन करवाया।

दर्शन करवाते वक्त थानाध्यक्ष को उस व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। थानाध्यक्ष ने तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को फोन कर इसके गतिविधि की जानकारी दी। औरंगाबाद एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय को उक्त व्यक्ति के बारे में पता लगाने की जिम्मेवारी सौंपी। जानकारी लेने के क्रम में ही उसने बताया कि उसका नाम आशीष कुमार है और वो नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर मुहल्ला का रहने वाला है। पुलिस उसकी पूरी जानकारी लगाने जुटाने में लगी हुई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें