खून का रिश्ता बना खून का प्यासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

चाचा बना रक्तपिपासु,…टांगी से हमला कर भतीजे का किया कत्ल

दो भाइयों के बीच के घरेलू विवाद ने भतीजे की जान ले ली। मामला सासाराम के राजपुर थाना क्षेत्र का है। राजपुर थानाप्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि दो भाइयों के आपसी विवाद में भतीजे दीपू गिरी की जान चली गई।

राजपुर बाजार के वार्ड 2 के अन्तर्गत कौआ मुहल्ले में पप्पू गिरी और सुनील गिरी रहते थे। दोनों आपस में सगे भाई हैं। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। जिसमें बीच बचाव करने सुनील गिरी का पुत्र टोनी उर्फ दीपू गिरी पहुंचा। इसी बीच चाचा पप्पू गिरी की पत्नी शोभा गिरी भी इस घरेलू झगड़े में खुद पड़ी। पप्पू गिरी और शोभा गिरी भतीजे को बीच बचाव करता देख दोनों ने टांगी, लाठी डंडा से टोनी पर जोरदार प्रहार करना शुरू कर दिया। जिसमें भतीजा बुरी तरह से गया हो गया।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जख्मी दीपू गिरी को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पप्पू गिरी, शोभा गिरी एवं बलिराम कुमार गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तथा हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे और टांगी को जप्त कर आगे की छानबीन में जुट गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements