Advertisements

Advertisements

चुनाव प्रशिक्षण के बाद मुजफ्फरपुर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

कांटी में हुए सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। वो मोतीपुर में कार्यरत थीं। उनके पति का नाम रघुनाथ भक्ता हैं। वो पारू के देवरिया थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव की रहनेवाली थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को चुनावी प्रशिक्षण के बाद शिक्षिका अपने पति के साथ मुजफ्फरपुर से लौट रहीं थी। इसी दरम्यान बाइक का नियंत्रण बिगड़ा जिससे वो बाइक से गिर गई। उसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई।










