वन्देमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

देशभक्ति, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति आस्था दिखाने का मौका


वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर साढ़े तीन हजार स्कूलों में वंदे मातरम की गूंज गूंजेगी। डीईओ अरविंद कुमार सिंहा ने इसे लेकर जिले के सभी विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। सभी स्कूलों को यह कहा गया है कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शुक्रवार 7 नवम्बर को सुबह 10 बजे इसका आयोजन करेंगे। विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मी एक साथ खड़े होकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेंगे।

यह आयोजन मातृभूमि के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ देश की एकता, समर्पण और बलिदान की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यालय में अनुशासित वातावरण में गीत का गायन सुनिश्चित किया जाएगा। आयोजन से संबंधित सभी फोटो, वीडियो, मीडिया कवरेज रिपोर्ट तथा प्रतिभागियों की संख्या को अनिवार्य रूप से वंदेमातरम150.इन वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

सभी विद्यालयों से यह अपेक्षा किया गया है कि आयोजन के दौरान आदर्श आचार संहिता के नियमों का पूर्णत: पालन किया जाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि वंदे मातरम् न केवल एक गीत है, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना और अधिक प्रबल होगी। स्कूलों को एक इंटरनेट लिंक भेजा गया है जिस पर गायन शुरू करने से पहले पूरा डिटेल भी हेडमास्टर को भरना है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements