पद्मश्री डॉ. मृदुला सिन्हा की पुण्य तिथि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

बाल उद्यान लंगट सिंह महाविधालय परिसर में पुष्पांजली समारोह का आयोजन


मंगलवार को पद्मश्री डॉ. मृदुला सिन्हा पूर्व राज्यपाल गोवा की पांचवीं पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा स्थल बाल उद्यान लंगट सिंह महाविधालय परिसर में पुष्पांजली समारोह सम्पन्न हुआ। साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में सामंजस्य बैठा कर निरंतर रचनात्मक चिंतन के साथ कार्य करती हुई स्व. मृदुला सिन्हा मुजफ्फरपुर की बेटी ने बिहार को देश-विदेश में गौरवान्वित किया है।इस पुष्पांजलि समारोह में शहर के कई गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मृदुला जी की सरलता, उनका व्यक्तित्व, उनकी साहित्यिक रचना, राजनीतिक कार्यशैली समाजहित तथा राष्टहित में था। विभिन्न उच्च पदों को सुशोभित करते हुए मुजफ्फरपुर तथा बिहार के मिट्टी की सुगंध को मृदुला जी ने देश ही नहीं विदेश स्तर तक फैलाया।

वहीं नवनिर्वाची बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि मृदुला जी जैसी विदुषी महिला के राजनीतिक दृष्टि से ही आधी आवादी महिलाओं के हित में सही नीति निर्धारण का रूप रेखा तैयार होता है। अटल जी के कार्यकाल में मृदुला जी जब भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं तो उन्होंने सुषमा स्वराज तथा सुमित्रा महाजन के साथ मिलकर 33% महिला आरक्षण विधेयक का प्रारूप तैयार किया था।

महापौर निर्मला साहू ने कहा कि मृदुला जी की “बिटिया है विशेष” रचना समाज में बेटियों के मान-सम्मान के प्रति दृष्टिकोण को बदलने का कार्य किया है। वहीं उपमहापौर डॉ. मोनालिशा, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा (पूर्वी) ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मृदुला सिन्हा बिहार की पहली महिला थी जो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी तथा विभिन्न उच्च पदों को सुशोभित करते हुए गोवा की राज्यपाल बनीं।

मृदुला जी की शिक्षा-दिक्षा पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि मृदुला जी बिहार विश्वविधालय मुजफ्फरपुर की छात्रा रहीं, मुजफ्फरपुर नयाटोला में आठ वषों तक सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श शिक्षण संस्था की वह प्राचार्य रहीं।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री डॉ तारण राय ने कहा कि उन्होंने कई पदों पर रहते हुए साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गोवा का राज्यपाल तथा स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किए।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements