आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

आधार कार्ड पर अब रहेगा सिर्फ नाम और QR कोड

नागरिकता पर उठते सवालों से सरकार आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। जिस तरीके से बार बार आधार कार्ड को सर्वोच्च न्यायलय में घसीटा जाता है। सरकार और संवैधानिक संस्थाओ को कई बार अपने आदेशों से पीछे हटना पड़ा है.शायद यही कारण रहा हो की अब सरकार आधार कार्ड में परिवर्तन करने जा रही है। माना जा रहा है कि नया आधार कार्ड अब बिना नाम और पते का होगा। आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR Code ही छपा रहेगा और कोई भी व्यक्तिगत सुचना आधार कार्ड पर अंकित नहीं किया जाएगा।

आधार आज हर कार्यालय कार्य जैसे की बैंक में खाता खोलने से लेकर मृत्यु प्रमाण तक, लोन लेने से लेकर मजदुर कार्ड बनाने तक में उसे अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि जिस तरीके से वित्तीय कार्य में आधार को अनिवार्य और प्रमुख डाक्यूमेंट्स के तौर पर इस्तेमाल शुरू हुआ। जिसके कारण इसके दुरूपयोग के भी मौके और खबरे दोनों सामने आने लगी तो सरकार ने इसे सुरक्षित करने के विकल्पों पर विचार शुरू किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों से जुडी जानकारी के दुरूपयोग और और बिना OTP के सत्यापन को ख़त्म करने के लिए कई सारे विकल्पों पर विचार करने के उपरांत यह फैसला लिया गया। UIDAI के अनुसार दिसंबर से जारी होने वाले आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और QR Code रहेगा जिससे ऑफलाइन सत्यापन पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आधार पर आयोजित एक सम्मलेन में UIDAI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भुवनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दुरुपयोगों को रोकने के लिए आधार कार्ड पर अब सिर्फ फोटो और QR Code ही रहेगा जिससे होटलों और अन्य जगह इसका भौतिक डाक्यूमेंट्स के तौर पर मान्यता नहीं रहेगी

इसे बदलने के पीछे का कारण अभी बिहार चुनाव के पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के गणना के लिए SIR करवाया गया था। तब भी विपक्षी दलों ने आधार में मौजूद एड्रेस को अनुपयक्त बताने पर चुनाव आयोग को घेड़ा था। शायद यह भी वजह रही हो जिससे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने दिसम्बर से जारी होने वाले आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड रखने का निर्णय लिया है

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements