मुजफ्फरपुर की बेटी रेनू पासवान को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच UN Women का आमंत्रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

समाजसेवी रेनू पासवान, जो तेजस्विनी भारत के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं, को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच Commission on the Status of Women के 70वें सत्र के लिए (CSW 70)  UN Women में आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर वे CSW 70 के प्राथमिक विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगी जो कि मुजफ्फरपुर के लिए गौरव का क्षण है

CSW महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय तक पहुंच पर केंद्रित है, जिसमें भेदभावपूर्ण कानूनों को खत्म करना और समावेशी कानूनी प्रणालियों को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता है। यह संयुक्त राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण संस्था है जो लैंगिक समानता के लिए काम करती है। यह सुनिश्चित करता है कि सभी महिलाओं और लड़कियों को न्याय मिले और सार्वजनिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़े, हिंसा खत्म हो और सशक्तिकरण हो।

रेनू पासवान एक युवा नारीवादी वक्ता के रूप में तकनीक के माध्यम से होने वाली लैंगिक आधारित हिंसा, युवा महिला मानवाधिकार रक्षकों द्वारा झेले जाने वाले जोखिम, और डिजिटल स्पेस को अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं न्यायपूर्ण बनाने की ठोस रणनीतियों पर दुनिया के सामने अपनी बाते साझा करेंगी।

CSW के 70 वें सत्र में मिला यह निमंत्रण रेनू पासवान के कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है और मुज़फ्फरपुर तथा पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.