कब्रिस्तान तहफ्फ़ुज़ कमिटी के पहल पर अतिक्रमण मुक्त हुआ कब्रिस्तान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर में आज शांति समिति के आपसी सद्भाव और नगर विधायक की हस्तक्षेप के बाद पुराने कब्रिस्तान की साफ सफाई कराई गई।

दरअसल मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा और सैदपुरा के बीच एमडीडीएम कॉलेज के पास एक कब्रिस्तान है। जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था और उसपर कई सारी कच्ची दुकानें बना दी हैं। इसकी शिकायत वार्ड 35 के पार्षद मिंटू और नगर विधायक रंजन कुमार से लिखित आवेदन दे कर की गई थी। साथ ही इसकी प्रतिलिपि नगर आयुक्त और नगर थाना को भी दी गई थी।

इस प्रतिवेदन का नगर विधायक और वार्ड पार्षद द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप एक फरवरी को कब्रिस्तान तहफ्फ़ुज़ कमिटी के सदस्यों के समक्ष इसकी साफ सफाई कराई गई।

इस कार्य के सम्पन्न होने के बाद कब्रिस्तान तहफ्फ़ुज़ कमिटी के सचिव रीजवान सिद्दीकी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 3 फरवरी को शब ए बरात के पहले नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई प्रशंसायोग्य है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें