किसान सम्मान निधि पहुंचा नौ हजार..बिहार के किसानों की सुध ले रही सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

बिहार के बजट में विधानसभा चुनाव के समय की गई घोषणा को पूरा कर दिया है। कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तौर पर किसानों को हर साल 3 हजार रुपए मिलेंगे।

नीतीश कुमार ने चुनाव के वक्त किए गए एक वादे को बिहार विधानमंडल के बजट भाषण में पूरा कर दिया। अब किसानों को जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत 3000 रुपए हर साल मिलेंगे। बिहार के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6000 रूपयों के साथ 3000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। अब बिहार की किसानों हर साल कुल 9000 रुपया मिलेगा। बिहार सरकार द्वारा दी जा रही राशि पीएम किसान सम्मान निधि के साथ ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में जाएगा।

केंद्र सरकार के द्वारा साल में 3 बार दो-दो हजार की राशि  किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से भेजे जाते रहे हैं। अब उसी के साथ बिहार बिहार की राशि भी 1-1 हजार हर किस्त में जुड़ कर जाएगी।मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि मध्यप्रदेश और राज्य के किसानों को भी मिलती है। जहां मध्यप्रदेश में किसानों को 6000 रुपए अतिरिक्त राज्य सरकार के द्वारा दिए जाते हैं वही राजस्थान में 3000 रुपए राज्य सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि दिए जाते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान NDA के घोषणा पत्र में इसका वादा बिहार के किसानों से किया गया था। साथ ही चुनावी मैचों से भी बार बार वचन दिया गया था। जिसे आज पूरा बजट भाषण में पूरा कर दिया गया।

बिहार की जनता के लिए बिहार के बजट में और क्या क्या घोषणाएं की गई हैं अगले अंक में पढ़िए

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements