इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के बच्चों को आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने दिया परीक्षा में सफलता का मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में एक शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ाना और जीवन को सफल कैसे बनाए पर केंद्रित था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह, निदेशक सुमन कुमार एवं आरडीडीइ राजदेव राम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक सुमन कुमार द्वारा उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का परिचय देते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, उनकी उपलब्धियों एवं सार्वजनिक सेवा में योगदान के बारे में बताया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह से परीक्षा का दबाव, UPSC की तैयारी और पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। इन सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए आयुक्त ने विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में समय प्रबंधन, लक्ष्य पर फोकस, श्रम और शांत मन से चिंतन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का अनावश्यक दबाव नहीं लेना चाहिए, बल्कि पाठ्यक्रम को विषयवार और नियमित समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजदेव राम, क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा (RDDE) भी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण बन गया। कार्यक्रम का समापन निदेशक सुमन कुमार ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जब भी और जहां भी जरूरत होगी वह बच्चों को मोटिवेट करने के लिए उपलब्ध है। साथ ही बच्चों को उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने और बच्चों को डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया से जानकारी लेते रहने की बात कही। जिससे वह समय समय पर होने वाले बदलाव से परिचित रहें। कार्यक्रम का संचालन भावना नंदा द्वारा किया गया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें