नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 7 जुलाई से आवेदन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 7 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

समिति के अनुसार, इस वर्ष प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम मार्च 2027 के अंत अथवा अप्रैल 2027 तक जारी किए जाने की संभावना है। पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षा का आयोजन पहले किया जा रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन?
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी पात्रता मानदंड के अनुसार अभ्यर्थी को वर्ष 2026-27 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी उसी जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा रहा है।
इसके अलावा छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों से पूरी की हो। जो विद्यार्थी पहले से कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 में अध्ययन कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आयु सीमा
आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। दोनों तिथियां शामिल होंगी।

प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
इस वर्ष नवोदय विद्यालय समिति ने जिले-विशेष प्रवेश नियम लागू किया है। इसके तहत छात्र केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, यदि कोई छात्र पड़ोसी जिले के विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है, तो वह विद्यालय उसके निवास स्थान से 10 किलोमीटर की हवाई दूरी के भीतर होना चाहिए।

आरक्षण व्यवस्था
नवोदय विद्यालयों में कुल सीटों का 75 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। शेष 25 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कम से कम एक-तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
अनुसूचित जाति (SC) के लिए न्यूनतम 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।
अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए न्यूनतम 7.5 प्रतिशत सीटों का प्रावधान है।
SC और ST आरक्षण मिलाकर अधिकतम 50 प्रतिशत तक होगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को केंद्र सरकार की सूची के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न

JNVST 2027 परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सेक्शन                              प्रश्न      अंक    समय

मेंटल एबिलिटी टेस्ट             40        50    60 मिनट

अंकगणित (Arithmetic)  20        25   30 मिनट

भाषा परीक्षण                     20         25   30 मिनट

कुल                                  80       100   120 मिनट

प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

नवोदय विद्यालय की विशेषताएं
जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रमुख आवासीय एवं सह-शिक्षा विद्यालयों में शामिल हैं। यहां छात्रों को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि के रूप में 600 रुपये प्रतिमाह लिए जाते हैं। हालांकि SC/ST, सभी छात्राओं, दिव्यांग विद्यार्थियों और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों के छात्रों को इस शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है।
नवोदय विद्यालयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को देखते हुए हर वर्ष लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements