Muzaffarpur: ट्रॉली बैग में शराब मिलने से मचा हड़कंप, महिला फरार; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर। एक ट्रॉली बैग से कथित तौर पर शराब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला बस से उतरते ही अपना ट्रॉली बैग लेकर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान ट्रॉली बैग गिर गया, जिससे उसमें रखी कथित शराब की टेट्रा पैक बाहर निकल गईं। यह देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक पुलिस वाहन वहां रुकी। लोगों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने ट्रॉली बैग अपने वाहन में रख लिया। जब लोगों ने इसका कारण पूछा तो कथित तौर पर जवाब मिला कि “अगर आप लोगों को लेना है तो ले लीजिए।” लोगों का आरोप है कि इसके बाद कुछ सामान लोगों ने अपने पास रख लिया, जबकि बाकी सामान पुलिस वाहन में रखकर ले जाया गया। इस बीच संबंधित महिला मौके से फरार हो गई।

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह सभी बातें स्थानीय लोगों के दावों पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई प्रमाणिक जानकारी, फोटो या वीडियो हो, तो उसे संबंधित पुलिस प्रशासन के साथ साझा करना चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें