बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स का वेरिफिकेशन अब अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार 17 मार्च तक टॉपर्स का सत्यापन का काम खत्म हो सकता है। इसके बाद रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू होगी।
बिहार बोर्ड ने 12 मार्च 2026 से ही इंटरमीडिएट के टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू कर दिया था, जो की अब अंतिम चरण पर पहुँच चूका हैं। बताया जा रहा है कि Bihar Board Inter Toppers Verification लगभग पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSEB Class 12 Result 2026 25 मार्च तक जारी किया जा सकता हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो कर लिया गया था। जिसमें टॉपर्स की लिस्ट भी तैयार कर ली गई थी। अब बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए उन टॉपर्स का इंटरव्यू भी खत्म होने के कगार पर आ गया हैं। साक्षात्कार के पूरा होने के बाद, अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा और Bihar Board 12th Result 2026 की घोषणा की जाएगी।
यहां एक बात बताते चलें कि BSEB 12th Result 2026 के पहले उन स्टूडेंट्स की स्पेशल वेरिफिकेशन करता है जो एग्जाम में सबसे ज्यादा मार्क्स लाते हैं। इस प्रोसेस को टॉपर्स वेरिफिकेशन फाइनल स्टेज कहा जाता है। इसमें बोर्ड कैंडिडेट की आंसर शीट दोबारा चेक करता है और इंटरव्यू या सब्जेक्ट-बेस्ड सवाल भी पूछ सकता है, ताकि कन्फर्म हो सके कि रिजल्ट बिल्कुल सही है।
वेरिफिकेशन सिर्फ उन स्टूडेंट्स का होता है जो स्टेट लेवल पर सबसे ज़्यादा मार्क्स लाते हैं और टॉपर लिस्ट में आने की संभावना होती है। बाकी स्टूडेंट्स का रिजल्ट नॉर्मल इवैल्यूएशन के आधार पर ही जारी किया जाता है।
सूत्रों का कहना है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घोषणा इसी हफ्ते में जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन वेरीइतना तय है कि Bihar Board Class 12th Result 2026 Online जल्द ही जारी किया जाएगा।

