हिंदू नव वर्ष,ईद और रामनवमी को लेकर घाटशिला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
रामनवमी पर डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, गैस की कालाबाजारी करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई – सुरेश चंद्र, अनुमंडलाधिकारी
उमेश कांत गिरि, संवाददाता, घाटशिला, जमशेदपुर
रामनवमी, हिंदू नव वर्ष, और ईद को लेकर घाटशिला थाना में आज मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। यह आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में की गई।इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियां से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने अखाड़े में पूजन और जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स को परिचय पत्र प्रदान करें और यह भी ध्यान रखें कि वह कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। इसके अलावा विभिन्न अखाड़ा समितियां अपने द्वारा विभिन्न अखाड़ों में इस्तेमाल किए जाने वाले लाठी, तलवार और विभिन्न अस्त्रों शस्त्रों का पूर्ण विवरण थाने में जमा करें।
घाटशिला प्रखंड के उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बिजली के तारों की ऊंचाई न्यूनतम 15 फीट करवाने का आग्रह किया। इसके अलावा कई अखाड़ा समितियां ने अपने लाइसेंस नवीकरण को लेकर प्रशासन के सामने सवाल उठाए। कई अखाड़ा समितियां ने विद्युत आपूर्ति को लेकर सवाल किया।

इस मौके पर घाटशिला थाना के नए प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा ने कहा कि अखाड़ा समितियां इस बात का ध्यान रखें कि जुलूस के दौरान साउंड सिस्टम वाले वाहन के चालक की पूरी जानकारी थाने को उपलब्ध कराए। साथ ही वह यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कार्यकर्ता जुलूस के दिन नशे की हालत में न रहे। पूर्व में हुई घटनाएं वाहन चालकों की गलती का खामियाजा भुगतना भी हुआ है।

इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि हमें पूर्व की तरह सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सभी त्योहारों को मनाना है. इस मौके पर तय किया गया कि आगामी 18 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राजस्टेट मैदान से शिव मंदिर तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शांति समिति की बैठक में शोभा यात्रा के आयोजन समिति के प्रमुख साहिल आनंद ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के मौके पर शोभा यात्रा में लगभग 500 लोग भाग लेंगे।
इसके अलावा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से ईद के त्यौहार को भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील कि गई। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के दौरान प्रशासन प्रतिवर्ष की तरह एंबुलेंस भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही रामनवमी जुलूस के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था रहेगी।
इस मौके पर घाटशिला की प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, अंचल अधिकारी निशांत अंबर, घाटशिला की प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला प्रखंड कमेटी के सहायक सचिव रिंकू सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला, काशिदा की मुखिया तारामणि मुंडा, समाजसेवी कलीराम शर्मा, शिवरतन अग्रवाल, नवल सिंह, मंतोष मंडल, धर्मेंद्र कुमार गिरि उर्फ धनेश, किशन नमता, शेखर रवानी, सत्यनारायण पुष्टि, योगेंद्र सिंह, सुरेश सिंह चौहान, राजहंस मिश्रा, प्रफुल्ल हांसदा, संजय अग्रवाल, सौरभ ठाकुर, शेख भोलू, अर्जुन सिंह, अब्दुल गफ्फार, अखरुद्दीन, सुजय सिंह, साहिल, आनंद के साथ-साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

