इंटर और मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए लिटमस टेस्ट साबित होगी सेंटअप परीक्षा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेंटअप परीक्षा में फेल परीक्षार्थी नहीं दे पाएंगे मुख्य परीक्षा

19 नवम्बर से होगी इंटर और मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा..बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल



इंटर और मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवम्बर से होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सेंटअप परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है।
बोर्ड ने निर्देश दिया है कि बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। सेंटअप की प्रैक्टिकल परीक्षा 27 नवम्बर से होगी। पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, एकल विषय और सम्मुनत कोटि वाले परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। दो पाली में यह परीक्षा होगी। मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 22 नवम्बर तक होगी वहीं इंटर सेंटअप परीक्षा 26 नवम्बर तक होगी। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तो किसी दिन 12.15 तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5.15 तक होगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें