शिक्षक की अमानवीयता..बच्चे को पेड़ से लटकाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

छत्तीसगढ़ के स्कूल में एक बच्चे को रस्सियों से बांधकर पेड़ में लटकाने का मामला प्रकाश में आया है। यह शिक्षक की अमानवीयता की हद है जो बच्चे को पेड़ से लटकाया। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ में मातापिता के मन में स्कूलों के प्रति एक खौफ पैदा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः deसंज्ञान लेते हुए high Court ने सरकार से जवाब मांगा है।

मामला छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर नारायणपुर के हंसवानी विद्या मंदिर का है। यहां आठवीं तक की पढ़ाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को नर्सरी के छात्रों की कॉपियां चेक की जा रही थी। इसी दरम्यान पाया गया कि एक 5 वर्षीय बच्चे ने होम वर्क नहीं बनाया है। इस पर क्लास की शिक्षिका काजल साहू बच्चे पर भड़क गई और उसे स्कूल से बाहर भेज दिया।

थोड़ी देर बाद खुद काजल साहू बच्चे को लेकर बगीचे में जाती हैं और रस्सियों के सहारे उसे पेड़ पर लटका देती हैं। बच्चा काफी देर तक ऐसे ही पेड़ से लटक कर रोता रहा, दर्द से कराहता रहा, लेकिन इस शिक्षक को बच्चे के ऊपर थोड़ी भी दया नहीं आयी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अमानवीयता की हद तो तब हो जाती है जब स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने इसे एक छोटी घटना बताया। सुभाष के अनुसार अगर बच्चा पढ़ेगा नहीं तो उसे दण्डित किया जाएगा। इसने कहा कि उसे इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय से फोन आया तब वो स्कूल आकर सारी जानकारी प्राप्त किया।

अगले दिन कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विकासखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इधर परिजन काफी गुस्से में दिखे। इन्होंने स्कूल के बाहर हंगामा भी किया। बच्चे के परिजन संतोष कुमार साहू ने स्कूल संचालक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements