‘आनंदमठ’ से राष्ट्रीय चेतना तक, सोना देवी विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

मां, मातृभूमि और मातृभाषा से बनेगा राष्ट्रीय चरित्र : प्रभाकर सिंह

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रमुख. घाटशिला. झारखंड

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को लेकर ‘आनंदमठ : एक पुनरावलोकन’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों, साहित्यकारों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विद्वानों ने हिस्सा लिया।

संगोष्ठी का शुभारंभ संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापिका कुमारी निकिता द्वारा वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने अतिथियों का परिचय कराने के साथ मंच संचालन भी किया। इसके बाद संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संगोष्ठी में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की कृति ‘आनंदमठ’ के साहित्यिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने ‘आनंदमठ’ को केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

मां, मातृभूमि और मातृभाषा राष्ट्रीय चरित्र: प्रभाकर सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने अपने संबोधन में मां, मातृभूमि और मातृभाषा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण परिवार, समाज और राजनीति में नैतिक मूल्यों के विकास से होता है।

उन्होंने ‘आनंदमठ’ को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इस कृति ने लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष की भावना को मजबूत किया। कुलाधिपति ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) को महत्व देने तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

‘आनंदमठ’ ने स्वतंत्रता चेतना को दी नई दिशा

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने ‘आनंदमठ : एक पुनरावलोकन’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्ष 1882 में प्रकाशित बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संन्यासी विद्रोह और तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय चेतना के विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों में त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित किया।

भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा से जोड़ने पर जोर

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की सह क्षेत्र संयोजक (पर्यावरण शिक्षा) डॉ. कविता परमार ने न्यास की विकास यात्रा और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2004 को शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत हुई थी। आज न्यास की गतिविधियां चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, वैदिक गणित, पर्यावरण शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, शोध, इतिहास शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा सहित कई क्षेत्रों तक विस्तृत हैं।

वहीं, सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीतू नयना ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 13 प्रकार के स्कूल संचालित हैं तथा एआईसीटीई और पीसीआई सहित संबंधित संस्थाओं से मान्यता प्राप्त शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू भी किए गए हैं।

विश्वगुरु बनाने में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका

विशिष्ट वक्ता तुलसी भवन, जमशेदपुर के मानद महासचिव डॉ. प्रसन्नजीत तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक महत्ता पर विचार रखे। उन्होंने वेद, उपनिषद, जैन, बौद्ध और सिख दर्शन के साथ गणित, शासन व्यवस्था एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत के योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र और प्राचीन भारतीय चिंतन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन और अनुसंधान से भारत को वर्ष 2047 तक विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है।

स्वविवेक, स्वदेशी और भाषा की समृद्धि पर दिया संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमआईटी जमशेदपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. रंजीत प्रसाद ने ‘आनंदमठ’ की साहित्यिक एवं वैचारिक प्रासंगिकता पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरुकुल व्यवस्था भारतीय भाषाओं की समृद्धि, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सचिव एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकल्प से जुड़े नारायण त्रिगुण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. मोदिता चंद्रा, श्रीमती मंजू सिंह सहित अनेक शिक्षाविद, गणमान्य व्यक्ति और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.