एक लाख इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार; मुजफ्फरपुर और बेगूसराय STF की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर/बेगूसराय: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। मुजफ्फरपुर निवासी एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

लंबे समय से फरार चल रही विनीता की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दरअसल इस नक्सली के उपरवाल्मिकी नगर थाने में हत्या और लौकरिया थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशन में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बेगूसराय जिले के बछौली गांव स्थित काली मंदिर के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुप्त सूचना पर STF और जिला पुलिस की कार्रवाई

प्राप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला बल, एसटीएफ एसओजी-03 बेगूसराय, अभियान दल-08 और बेगूसराय जिला बल की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 22 नवंबर 2026 को बछौली गांव स्थित काली मंदिर के पास से विनीता भारती को गिरफ्तार कर लिया गया।

माओवादी संगठन से जुड़े नक्सली के थे कई पहचान
गिरफ्तार महिला की पहचान विनीता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनिता उर्फ प्रतिमा उर्फ कल्पना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ी रही है। उसकी गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वर्ष 2017 के पारू थाना कांड में थी वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विनीता भारती मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना कांड संख्या 13/17 में लंबे समय से वांछित थी। यह मामला 15 जनवरी 2017 को दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पांच गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज था नाम

पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, विनीता भारती के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के पारू, मीनापुर (पानापुर) और सरैया थाना के मामले शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर और लौकरिया थाना में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज बताए गए हैं।

आर्म्स एक्ट और UAPA समेत कई धाराओं में वांछित

पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA और भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस कार्य में बाधा और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की बड़ी उपलब्धि

पुलिस का मानना है कि एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली की गिरफ्तारी से नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से फरार चल रही महिला की गिरफ्तारी विभिन्न मामलों की जांच और आगे की कार्रवाई के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई जारी
गिरफ्तार महिला का वर्तमान पता दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवराम बताया गया है, जबकि स्थायी पता मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के महुली गांव का है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.