पद्मश्री से सम्मानित मुजफ्फरपुर की बेटी डॉ. मृदुला सिन्हा को छठी पुण्यतिथि दी गई श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

एलएस कॉलेज के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित हुआ पुष्पांजलि समारोह। साहित्य, राजनीति और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया गया याद

पद्मश्री से सम्मानित और स्वक्षता अभियान की नवरत्न मुजफ्फरपुर की गौरवशाली बेटी डॉ. मृदुला सिन्हा की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार, 18 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय (एलएस कॉलेज) के चिल्ड्रेन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

मुजफ्फरपुर की बेटी के व्यक्तित्व को किया गया याद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

डॉ. मृदुला सिन्हा केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका, समाजसेविका और महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज थीं। गोवा की पूर्व राज्यपाल, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वक्ताओं ने उनके साथ बिताए गए अपने संस्मरण में कहा कि डॉ. सिन्हा ने अपने साहित्य, विचारों और सामाजिक कार्यों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मंत्री से लेकर महापौर तक ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि समारोह में बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार गुप्ता, भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, एमएलसी नरेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला साहू और उपमहापौर डॉ. मोनालिसा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

सभी ने डॉ. मृदुला सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

शिक्षा जगत की हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में शिक्षा जगत की ओर से एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया, एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य ममता रानी, आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य शशि कुमार, जैतपुर कॉलेज की प्राचार्य ममता कुमारी, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य वरुण कुमार राय तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. पुष्पा प्रसाद मौजूद रहीं।

शिक्षाविदों ने उनके साहित्यिक योगदान और सामाजिक चेतना को याद करते हुए कहा कि डॉ. सिन्हा का व्यक्तित्व शिक्षा, संस्कृति और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में देखा जाना चाहिए।

भाजपा संगठन के पदाधिकारी और महिला मोर्चा की रही भागीदारी

समारोह में भाजपा पश्चिमी के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष विवेक कुमार और एमएलसी की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रश्मि सहित संगठन के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

आयोजक प्रो. (डॉ.) तारण राय, भाजपा महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर पूर्वी की अध्यक्ष एवं रॉय एजुकेशनल ट्रस्ट की निदेशक डॉ. मोनालिशा राय, वार्ड पार्षद-28 राजीव कुमार पंकु तथा ब्रह्मर्षि विकास संगठन के सचिव सुनील कुमार ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान में योगदान की चर्चा

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मृदुला सिन्हा ने साहित्य और राजनीति के साथ सामाजिक सरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनोनीत स्वच्छ भारत अभियान की प्रथम नवरत्नों में शामिल होकर उन्होंने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया था।

गोवा की राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान ने बिहार का गौरव बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और सामाजिक प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करते रहेंगे।

आभार के साथ समारोह का हुआ समापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह के अंत में डॉ. मोनालिशा राय ने उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. मृदुला सिन्हा की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व, साहित्यिक विरासत और सामाजिक योगदान को याद करने के साथ ही मुजफ्फरपुर की नई पीढ़ी को अपनी इस गौरवशाली बेटी के जीवन से परिचित कराने का अवसर भी बना।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.