मुजफ्फरपुर में जाममुक्त की कवायद..कांटी जाम में फंस गया !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

एक तरफ जहां मुजफ्फरपुर को जाम से मुक्त करने की कार्रवाई हो रही है। सुबह से ही स्थानीय पुलिस के वरीय अधिकारी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर में जाम न लगे, यातायात व्यवस्था धीमे ही सही पर चलती रहे, इसकी व्यवस्था में डटे हुए हैं वही कांटी पूरी तरह से जाम में फंस चुका है।

कांटी वैसे कोई बड़ा शहर नहीं है, लेकिन ये ठीक मुजफ्फरपुर से लगा हुआ एक कस्बा भर है। लेकिन थर्मल पावर स्टेशन के कारण सड़कों पर थोड़ी गहमा गहमी रहती है। देखने से पता चलता है कि यह जाम छोटी गाड़ियों की वजह से नहीं बल्कि बड़े वाहनों की देन है

असल में कांटी थर्मल पावर प्लांट से कोयला जलने के बाद का निस्तारण ही कांटी में जाम लगने का कारण है। दरअसल बड़े-बड़े ट्रकों (18 Wheels) द्वारा छाई का निस्तारण दिन में ही किया जाता है। यह ओवरलोडेड वाहन जहां-तहां खड़े हो जाते हैं। जैसे ही कही सड़क किनारे खड़े हुए की जाम लगना शुरू हो जाता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अभी भी कांटी ओवरब्रिज के नीचे गाड़ियां जाम में फंसी हुई है लेकिन कोई भी ट्रैफिक या पुलिस का कोई भी कर्मचारी उस जाम को खुलवाने के लिए उपलब्ध नहीं है। शायद फिर से कोई वरीय अधिकारी जाम में फंसे और मुजफ्फरपुर जैसी कवायद ही कांटी में भी शुरू हो।

Advertisements

Note:- किसी बंधु को अगर खुद की प्रोफाइल या किसी institution का विज्ञापन देना हो तो संपर्क करें 9470361760

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements