“बुजुर्ग नहीं भूलेंगे दवा खाना” मुजफ्फरपुर के बच्चों का आइडिया देश स्तर पर चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

इस दौड़ती दुनिया में जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। इसके कारण बड़े बुजुर्ग जो घर में अकेले रहते हैं वो समय से दवा नहीं ले पाते। बुजुर्गों के प्रति बच्चों की इन्हीं सोच और प्यार ने इन्हें एक नए इनोवेशन की तरफ मोड़ा और आज उन्होंने वो तरकीब ईजाद किया, जिससे घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग समय पर दवा ले सकें।

क्लास 8th की छात्रा भाव्या और उसके साथी अलीशा अक्षरा और सोनम ने एक ऐसा गैजेट बनाया है जिससे बुजुर्ग नहीं भूलेंगे दवा खाना। यूथ आइडियाथण 2025 के सीनियर वर्ग में इन बच्चों के इनोवेशन का देश के टॉप 2000 में चयन हुआ है। इन बच्चों के चयन ने मदर टेरेसा विद्यापीठ विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

Advertisements

यह है बच्चों का आइडिया

इन बच्चों ने ऐसा गजेट बनाया है जिसमें दवाई के डब्बे के साथ इस गजेट को जोड़ दिया जाय और जब दवा खाने का वक्त होगा तब ये अलार्म आवाज के साथ उन्हें दवा खाने के लिए सचेत करेगा। जिससे घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग समय से दवाई ले सके। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉक्टर फुलगेन पुर्बे ने बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्कूल के निदेशक सतीश झा ने बताया कि यह पहले चरण का चयन है। इसके बाद इन बच्चों को आई आई टी जैसे संस्थानों में एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि इन बाल वैज्ञानिकों का आइडिया प्रोडक्ट्स का रूप ले सके। वहां पर चयन के बाद कॉपीराईट के लिये भी मदद किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर मदर टेरेसा विद्यापीठ विद्यालय की प्राचार्य विनीता कुमारी ने बधाई देते हुए कहा कि हम विद्यालय में आइडिया मोवमेंट लाना चाहते हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार झा ने बधाई देते हुए कहा कि 21वी सदी स्किल का युग है। और इसे बढावा देने की अवश्यकता है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक रौशन झा एवं ए टी एल प्रभारी कृषांग कुमार ने भी बच्चों को चयन पर बधाई दिया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements