बिहार बनेगा नजीर..बनाएगा खुद का इंडस्ट्रियल फोर्स बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार अब पहला ऐसा राज्य होगा जिसका अपना औद्योगिक बल होगा। अब तक किसी भी राज्य में ऐसी सुविधा नहीं है। क्योंकि CISF ही एक मात्र ऐसा बल है।जो भारत सरकार के हर बड़े संस्थान की देख रख करती है।

बिहार सरकार लगातार रोजगार के नए साधन तलाशने में लगी है, इसी कड़ी में बिहार सरकार ने एक बिल्कुल ही नए तरीके का फैसला लिया है। एक तरीके से कहे तो बिहार दूसरे राज्यों के लिए एक नजीर पेश करने जा रहा है।

नीतीश सरकार के चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की भरपूर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में बिहार सरकार CISF की तर्ज पर एक नया बल BISF (Bihar Industrial Security Force) बनाने जा रही है। इसके लिए बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसकी जानकारी उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बहुत जल्द इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही जायसवाल ने यही कहा कि निवेशकों को सुरक्षित वातावरण देना बहुत ही जरूरी है, जिससे वे बिहार में उद्योग लगा कर रोजगार और व्यापार दोनों कर सके।

उद्योग मंत्री के अनुसर बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए बिहार सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों से बात कर रही है, तो पूरी संभावना है बिहार में बहुत जल्द औद्योगिक कॉरिडोर देखने को मिल सकता है। तो ऐसी स्थिति में उद्योगपति बिना डर के अपनी औद्योगिक इकाइयां चला सके, इसकी लिए BISF बनेगा जो इन उद्योगों को सुरक्षा प्रदान कर सके।

आपको बता दें कि बिहार में अगले 5 साल के भीतर 50 लाख करोड़ की निवेश लाने की कोशिश में लगी है। इसके लिए उद्योग विभाग देश विदेश के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इजी ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें