सीबीएसई का लोगो लगा स्कूलों को दे रहा था धोखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

Advertisements

सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी आगरा का पंजीकरण हुआ रद्द

सीबीएसई का लोगो लगा स्कूलों को खेल सगंठन धोखा दे रहा था। धोखाधड़ी की सूचना मिलने पर सीबीएसई ने कार्रवाई करते हुए स्कूलों को भी सचेत किया है कि इस धोखाधड़ी में नहीं फंसे।


मामला आगरा के एक खेल सगंठन का है जो धड़ल्ले से सीबीएसई का नाम इस्तेमाल कर रहा था। जबकि सीबीएसई ने इसकी किसी तरह की अनुमति नहीं दी थी। मामला सामने आते ही इस पर कार्रवाई की गई। सीबीएसई ने कहा है कि बिना बोर्ड की सहमति के सीबीएसई नाम का अनाधिकृत और भ्रामक प्रयोग किया गया। कोई भी स्कूल इसके किसी भी खेल या आयोजन में शामिल नहीं होंगे और बच्चों को भी इसके बारे में सर्तक करेंगे।

यह संस्था सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी आगरा नाम से चल रही थी। बिना बोर्ड की सहमति के सीबीएसई नाम का यह संस्था अनाधिकृत और भ्रामक प्रयोग कर रही थी। इस वजह से बोर्ड ने यह सख्ती की है। फर्म, सोसाइटी एवं चिट्स रजिस्ट्रार, आगरा ने सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ), आगरा नामक संस्था का पंजीकरण रद्द किया है। सीबीएसई ने सभी एफलिएटेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि कोई भी स्कूल इसके किसी भी खेल या आयोजन में शामिल नहीं होंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने स्कूलों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे इस सोसायटी द्वारा आयोजित या प्रचारित किसी भी खेल आयोजन, गतिविधि या कार्यक्रम में छात्रों के साथ शामिल होने, उनका समर्थन करने या उन्हें प्रायोजित करने से बचेंगे। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि सीबीएसई का इस संस्था से कोई संबंध, संबद्धता, समर्थन या संबंध नहीं है। इस संस्था द्वारा किए गए किसी भी संचार, गतिविधि या दावे को अनधिकृत और अमान्य माना जाएगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *