आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट लेने वाला देश का पहला बोर्ड बना बिहार बोर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार बोर्ड ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे पहले परीक्षा कराने के साथ रिजल्ट भी पहले देने में रिकॉर्ड बनाने वाले बिहार बोर्ड ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को 03 अलग-अलग श्रेणियों  में आई एस ओ सर्टिफिकेट मिला है। उत्कृष्ट रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली (Record Management System), सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (Information Security Management System) एवं गुणवत्ता प्रबन्धन प्रणाली (Quality Management Systems) में ISO Certificates प्राप्त हुए हैं।

इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ISO Certificates प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है। इस सम्बंध में आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। बोर्ड की ओर से इस मौके पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें