मुजफ्फरपुर में गलत चालान आने से लोग सकते में..वाहनचालक अनहोनी की आशंका से भयभीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर में गलत चालान कटने से लोग बेहद सकते में आ गए हैं। गाड़ी किसी और की चालान दूसरे के पास पहुंच रहा है। कई लोगों ने इसको लेकर विभाग के पास शिकायत दर्ज कराई है।

ताजा मामला गोबरसही के सौरभ कुमार के साथ हुआ है। सौरभ कुमार के मुताबिक वो शिक्षक हैं और गाय घाट में तत्काल पदस्थापित हैं। ये हर कार्य दिवस को अपनी बाइक BR06AQ9211 से ही अपने स्कूल आते जाते हैं। और जिस जगह का चालान कटा है उधर उस तारीख को उस रास्ते की तरफ गए भी नहीं हैं बल्कि वो स्कूल में थे।

गौरतलब है कि जो गाड़ी फोटो के माध्यम से चालान में दर्शायी गई है वो गाड़ी उनकी नहीं है। लेकिन उस गाड़ी पर उनका नम्बर दिख रहा है। इस परिस्थिति के कारण शिक्षक सौरभ कुमार और परेशान हैं कि उनके गाड़ी का नंबर का इस्तेमाल किसी और गाड़ी पर लगा कर किया जा रहा है। उन्होंने अपने आवेदन में इसको लेकर लिखा है कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसका सारा दोष उनके ऊपर आएगा। इसके कारण वो और दहशत में हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ऐसी ही एक और घटना गाड़ी नंबर BR06DE3023 जो होंडा की साइन गाड़ी है, के साथ पेश आ रही है। यह गाड़ी शिवशंकर कुमार, पिता- सत्यनारायण शाह ग्राम- मझुहर, पोस्ट- नकरदेवा, थाना- राजेपुर जिला पूर्वी चंपारण के नाम पर दर्ज है और इस पर अबतक 13 चालान कट चुके हैं। अंतिम चालान 15 जनवरी को कटा है, जिस दिन शिवशंकर पूर्व के चालान को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने जा रहा था। शिवशंकर के अनुसार इस दिन जो चालान कटा उसमें गाड़ी का नंबर उसका लेकिन गाड़ी की स्कूटी है।

अब तो परिवहन विभाग खुद ही जांच के घेरे में आ चुका है। जहां ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी ने यह स्वीकार किया है कि गाड़ी चलती रही है तो ट्रैफिक लाइट के पास लगे कैमरे फोटो क्लिक करते हैं तो अल्फाबेट को कैमरा सही से नहीं पढ़ पाता है। उस स्थिति में गलत चालान जेनरेट हो रहा है। विभाग के पास भी ऐसी शिकायतें आई हैं जिसकी जांच चल रही है।

इस खबर की एक एक्सक्लूसिव विस्तृत रिपोर्ट कल भी प्रकाशित की जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements