बैंक कर्मचारी गए हड़ताल पर! ऑनलाइन और ATM बनेगा सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हफ्ते में 5 दिन के काम को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो ऑनलाइन और ATM बनेगा सहारा। दरअसल बैंक कर्मचारियों का कहना है कि काम का बहुत बोझ है। जीवन में खाता, पैसा, लोन, ब्याज और NPA, घर-परिवार को समय ही नहीं दे पा रहे। आखिर क्या है वजह और क्या है बैंकर्स की परेशानी समझते हैं।

24 जनवरी 2026 महीने का चौथे शनिवार से लेकर 26 जनवरी 2026 तक तो छुट्टी हो गई। 27 जनवरी को बैंकर्स हड़ताल पर रहेंगे। तो 4 दिन बैंक बंद ही समझिए। इन 4 दिनों में नगद रूपयों के लिए आपको ATM पर निर्भर रहना पड़ेगा। और नगद खर्च की जगह ऑनलाइन  भुगतान पर अत्यधिक बोझ बढ़ने की संभावना है।

असल में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन हफ्ते में 5 दिन के काम के लिए आज कोई नई कहानी नहीं बता रहे। इनका कहना है कि मल्टीनेशनल कंपनिया, कॉरपोरेट ऑफिसेज हो या LIC, सब जगह 5 दिनों का ही काम होता है बल्कि इसके लिए सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच समझौता भी हो चुका है। लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) लंबे समय से इस मांग को लागू करने के बजाय टाल रहा है।

इसी मांग को लेकर बैंक छुट्टियों के बाद 1 दिन की हड़ताल पर जाएंगे। इन बैंकर्स की एक और दलील थी कि बैंकों में रोजाना डेढ़ घंटे का काम भी बढ़ा दिया गया है। सरकार की तरफ से कार्य का घंटा 8-9 घंटे का है। MNC’s और कॉरपोरेट्स संस्थानों में कार्य।की अवधि 9-12 घंटे का है। इनके ऊपर काम के दबाव को समझेंगे, तब ही सरकारी कर्मचारी समझ पाएंगे कि साप्ताहिक छुट्टियां क्या होती है। तो बैंक कर्मचारी गए हड़ताल पर और खाताधारक के लिए ऑनलाइन और ATM ही बनेगा सहारा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें