पृथ्वी थियेटर मुंबई में भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देगी जाह्नवी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर जिले की वैश्विक सामाजिक कार्यकर्ता व अभिनेत्री पृथ्वी थियेटर मे “भिखारी ठाकुर” जी के भोजपुरी गीतों को लाईव गायेगी।

पृथ्वी थियेटर में मुजफ्फरपुर की कटरा प्रखंड के अम्मा निवासी डा० जाह्नवी आगामी 26 जनवरी की शाम भिखारी ठाकुर के भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगी। जाह्नवी मुमकिन थियेटर के बैनर तले साथियों सहित 15 मिनट तक अपनी लाईव प्रस्तुति देंगी।

पृथ्वी थियेटर में कला का प्रदर्शन करना अपने आप में एक गर्व की अनुभूति देता है। हिन्दी सिनेमा के संस्थापकों मे प्रमुख नाम पृथ्वी राज कपूर द्वारा 1944 मे स्थापित “पृथ्वी थियेटर” शुरुआत में भ्रमणकारी मंडली के रूप में जानी जाती थी। जिसे 1978 में उनके पुत्र शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने मुम्बई के जूहू मे स्थाई तौर पर स्थापित किया।

डा० जाह्नवी अपने साथी कलाकारों राहुल, मोहित व अखिल के साथ पिछले एक महीने से लगातार रिहर्सल कर रही हैं। वह भिखारी ठाकुर के गानों पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ने का प्रयास करेंगी ।उसके इस अभिनय से बिहार की कला व संस्कृति देश भर मे देखी जाएगी। इसको लेकर पिता डा० संतोष कुमार, माँ अर्चना एवं भाई सूर्य़ांश सहित परिजनों मे हर्ष व्याप्त है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें