स्पेस डाइवर्स की रोमांचक कहानी..भारत भी हो रहा तैयार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

पैराग्लाइडर्स के जहाज से कूदने के कई कारनामे सामने आ चुके हैं। कुछ पैराग्लाइडर्स ने शादियां या रिंग सेरेमनी भी जहाज से छलांग लगा कर की है। लेकिन अंतरिक्ष से धरती की तरफ छलांग लगाना (स्पेस डाइविंग) अपने आप में एक हैरत अंग्रेज काम है। प्रयास तो कईयों ने किए लेकिन अब तक 3 ही लोगों को धरती पर सकुशल उतरने में सफलता प्राप्त हुई है।

इस खबर को अभी बताने के पीछे के उद्देश्य क्या है वो जान लीजिए। दरअसल भारत सरकार खुद को स्पेस इंजीनियरिंग में खुद को आत्मनिर्भर करना चाह रही है। अभी स्पेस इंजीनियरिंग में हमे दूसरे विकसित देशों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। अब भारत स्पेस इंजीनियरिंग में रोज नए नए प्रयोग कर रहा है तो स्पेस डाइवर्स का भी अभ्यास का कार्यक्रम कर सकता है तो जो स्पेस या यूनिवर्स में रुचि रखते है उनके लिए ये जरूरी खबर हो सकती है।

अभी तक 3 लोगों ने स्पेस से धरती की तरफ डाइव किया है। उनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलिया के फेलिक्स बॉमगार्टनर रहे हैं। जिन्होंने 14 अक्टूबर 2012 को  128000 यानी लगभग 39 किलोमीटर से छलांग लगाई थी। छलांग के दौरान इन्होंने 1358 किमी प्रति घंटे की गति हासिल की और ध्वनि की गति को भी पार कर लिया। इस अवस्था को सुपरसोनिक स्पीड कहते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इनके पहले एक अमरीकी जोसेफ कीटिंगर अमेरिकी सैन्य पायलट थे इन्होंने 1960 में लगभग 29 मिल की ऊंचाई से छलांग लगाई थी और तीसरे एलन यूस्टेस ने 24 अक्टूबर 2014 को 41.5 किमी (135,890 फीट) से छलांग लगाकर सबसे ऊंची छलांग का रिकॉर्ड बनाया।

इन सभी ने हीलियम गुब्बारे से एक विशेष कैप्सूल के माध्यम से ऊंचाई प्राप्त की और विशेष दबाव वाले सूट पहनकर छलांग लगाई। अंतरिक्ष से छलांग लगाने के पीछे मुख्य वजह वैज्ञानिक अनुसंधान, उच्च-स्तरीय तकनीक का परीक्षण और मानवीय सहनशक्ति की सीमाओं की जांच करना है। स्पेस डाइविंग के वक्त डाइवर्स को ऑक्सीजन की कमी और वायुमंडल के घर्षण के कारण होने वाली गर्मी भी सहना पड़ता है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.