यह वाक्या बिहार के सुपौल जिले के एक स्कूल का है जहां राष्ट्र गान के बाद शिक्षक ने भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष की जगह “मिस्टर जिन्ना अमर रहे” के नारे लगाने लगे।
यह मामला सुपौल के किशनपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभिवार का है जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम में झंडोतोलन के बाद भारत के महान विभूतियों का जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। उसी दरम्यान एक शिक्षक मंसूर आलम भारत विरोधी नारे लगाने लगे। मंसूर आलम मिस्टर जिन्ना अमर रहे के नारे लगा रहे थे और पीछे पीछे बच्चे भी वही नारा लगाने लगे। इससे स्कूल के दूसरे शिक्षक और स्टाफ भी असहज हो गए।
जैसे ही यह जानकारी गांव वालो को लगी, गांव के लोग स्कूल पहुंच गए और स्कूल में बवाल मच गया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही किशनपुर पुलिस तत्काल ही स्कूल पहुंची और वहां हो रहे बवाल को शांत कराया और उक्त शिक्षक मंसूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ और इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गई।
इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षक मंसूर आलम पाकिस्तान में जन्नत की बात करते थे और हमेशा अल्लाह और उर्दू में बच्चों को उन्मादी बातें बताते थे। प्रधानाध्यक ने उक्त शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।










