पानापुर के दरोगा संतोष कुमार रजक हुए निलंबित, सरिता हत्याकांड में शामिल थी स्कॉर्पियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राप्त सूचना के अनुसार सरिता हत्या कांड में पानापुर के दरोगा संतोष कुमार रजक के गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था जब इसकी छानबीन की तो तथ्य सही पाया गया जिसके बाद पानापुर करियात थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार रजक को निलंबित कर दिया गया।

दरअसल 15 जनवरी की रात में वैशाली के हरिहरनाथ थाना अन्तर्गत चिड़िया बाजार में एक महिला का शव उसके मायके के सामने फेंका गया था। इस हत्याकांड में मायके वालों की तरफ से ससुराल वालो के ऊपर हटाया का आरोप लगा था। जब पुलिस ने इस केस की छानबीन शुरू की तो पता चला कि इसमें एक स्कॉर्पियो का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें इस स्कॉर्पियो से महिला का शव उसके मायके के दरवाजे पर फेंका गया था।

जब स्कॉर्पियो की जांच की गई तो पता चला वह स्कॉर्पियो एक दरोगा के नाम पर है और वह फिलहाल पानापुर में पदस्थापित था और उसका नाम संतोष कुमार रजक बताया गया। जिसके बाद 25 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के द्वारा पानापुर करियात थाना में तैनात उक्त पु. अ. नि. संतोष कुमार रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।निलंबन के दौरान उक्त दरोगा का मुख्यालय पुलिस केंद्र मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें