बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मिठनपुरा में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूरा देश जहां गणतंत्र दिवस को पूरे उमंग और हर्षोल्लास से मना रहा था। वहीं बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में भी 26 जनवरी को 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

सबसे पहले विद्यालय के संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड प्रस्तुति, विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रेरणादायक संबोधन, कक्षा 7 के बच्चों के द्वारा “तुमको नमन” गीत, LKG एवं UKG के बच्चों द्वारा “हम भारत के हैं” नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद चौथी क्लास के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। छठी कक्षा  के कोयर द्वारा म्यूज़िक मैशअप और कक्षा 1 की छात्रा आश्वी का प्रभावशाली भाषण मुख्य रहा। कक्षा 8 द्वारा “संदेशे आते हैं” गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसका अतिथियों ने तालियों से स्वागत किया। 5वीं कक्षा के बच्चों द्वारा “वंदे मातरम्” गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में जब दूसरी क्लास के विद्यार्थियों द्वारा “कि घर कब आओगे” नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी काफी सराहना की गई।

विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन दिव्या, निदेशक सुमन कुमार और संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें