अजित पवार का प्लेन क्रैश.. महाराष्ट्र की राजनीति हुई सूनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया अजीत पावर का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। इसमें सवार पांचों लोग इस हादसे में मारे गए हैं। प्लेन में अजित पवार उनके निजी सहायक, विमान के पायलट सहित 2 क्रू मेंबर इस हादसे का शिकार हो गए हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति और सत्ता के दाएं-बाएं रहने वाले अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। बारामती में जिला परिषद का चुनाव होना है जिसके चुनाव प्रचार और रैली के लिए वो बारामती जा रहे थे। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर शामिल होना था। आपको बता दें कि अजित पवार की राजनीतिक भूमि भी है।

अजित पवार कभी भी राजनीति और सत्ता से अलग नहीं रहे। मात्र 23 साल की उम्र में कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के बोर्ड मेंबर के तौर पर शामिल हो गए थे। 1991 में पहली बार बारामती से ही सांसद बने। लेकिन उनका मन देश से ज्यादा अपने लोगों और क्षेत्र में ही रमता था। इसलिए अपने चाचा शरद पावर के लिए यह सीट छोड़ दी। और इसी साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा में बारामती से ही विधायक बने और आज तक नहीं हारे। बारामती से वो लगातार 7 बार विधायक रहे हैं

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें