साइबर ठग और पुलिस के बीच गोलीबारी, ASI को लगी गोली; राजनीतिक दल से जुड़ा है अपराधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी घटना जीरो माइल पर..बस के मैनेजर को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों की पहचान और गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोली चला दी इसमें मुजफ्फरपुर के बेला थाना के ASI को गोली लगी जिसमें वह घायल हो गए। इस गोलीबारी में एक अपराधी को भी गोली लगी है, जो राजनीतिक दल का नेता है। ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बेला थाना क्षेत्र में ATM के साथ धोखाधड़ी और साइबर ठगी करने वाला पप्पू सहनी छुपा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहचान और गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची। चारों तरफ से घिरा देख अपराधी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगा। इस फायरिंग में बेला थाना के ASI विकास कुमार को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए अपराधी के पीछे दौड़ लगा दी। पुलिस की गोलीबारी में अपराधी पप्पू सहनी को भी गोली लग गई जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

इधर अपराधी की गोलीबारी में ASI विकास कुमार के पेट में गोली लग गई थी उन्हें मां जानकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है जहां उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनके पेट में लगी गोली निकाल दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए DIG चंदन कुशवाहा और SSP कांतेश कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंच विकास कुमार को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली।

चन्दन कुमार DIG, मुजफ्फरपुर रेंज ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान ASI को गोली लगी है। जिस अपराधी ने गोली चलाई है उसकी भी गिरफ्तारी हो गई है जो कि एक साइबर अपराधी है। उसके पास से हथियार की बरामदगी भी हुई है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

मां जानकी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अमृतांशु प्रांजल ने घायल पुलिसकर्मी के बारे में बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। पुलिसकर्मी विकास की हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

वहीं एक दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के जीरो माइल पर घटी, जहां एक बस के मैनेजर को गोली मार दी गई। उसका नाम लक्ष्मी यादव बताया जा रहा है, जो मुजफ्फरपुर के शेखपुर अखाड़घाट ढाब का रहने वाला है।उसे गर्दन के पीछे गोली लगी है। गोली किसने और क्यों चलाई इसकी जानकारी पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चलेगा। मां जानकी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

लक्ष्मी यादव का इलाज कर रहे डॉ. अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि गर्दन के पीछे क्रिटिकल स्पॉट पर गोली लगी है, स्थिति नाजुक है। ऑपरेशन किया जा रहा है। गोली निकलने के बाद ही स्थिति को और स्पष्ट किया जा सकता है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें