समाज और संस्कृति को आदर्श बनाने को लेकर ब्रह्मर्षि संपर्क यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर की एक सभा मंगलवार को कुढ़नी के ग्राम केशरावा, मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज और संस्कृति को आदर्श बनाने को लेकर ब्रह्मर्षि संपर्क यात्रा की शुरुआत लगभग 22 फरवरी से शुरू करने की योजना है।

यह निर्णय मंगलवार को ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा ग्राम केशरावा (कुढ़नी),मुजफ्फरपुर में संगठन के कार्यसमिति की आयोजित बैठक में लिया गया। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जून 2026 में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्य तिथि किसानों एवं बच्चों के साथ मुजफ्फरपुर में मनाई जाएगी। इस आशय की जानकारी महासचिव सुनील कुमार द्वारा दिया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर तिवारी एवं संचालन सुनील कुमार महासचिव ने किया। बैठक में अमित कुमार मीडिया प्रभारी, महेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष,रत्नेश कुमार मिश्रा (बबलू), कुढ़नी संयोजक आशुतोष चंद्र मिश्रा, मुकेश कुमार ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ के संयोजक अजय कुमार चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडे एवं कैलाश चौधरी ने प्रमुख रूप से भाग लिया। रत्नेश कुमार मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें