Breaking: प्लेन क्रैश, चतरा के जंगलों में गिरा, सात की गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है। रांची एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही विमान का संपर्क टूट गया था। यह एक मेडिकल एयरक्राफ्ट था जो रांची से शाम 7 बजकर 10 मिनिट पर उड़ान भरा था। जिसमें एक मरीज सहित 7 लोग सवार थे

रांची से दिल्ली के लिए यह मेडिकल चार्टर्ड प्लेन उड़ा था। इसमें एक मरीज, एक डॉक्टर, दो अटेंडेंट और एक पैरामेडिक तथा 1 पायलट और 1 कोपायलट थे। यह प्लेन रांची से शाम 7 बजकर 10 मिनिट पर उड़ान भरी थी। इसका आखिरी लोकेशन पलामू में दिखा। जिसके बाद इस प्लेन का खोजबीन शुरू हुआ तो यह चतरा जिले में सिमरिया के कसियातु जंगल में इसका मलवा मिला।

यह मेडिकल चार्टर्ड प्लेन रेडवर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था। इसे दिल्ली में रात 10 बजे लैंड करना था। इसमें जिस मरीज को ले जाया जा रहा था उनका नाम संजय कुमार था जिनकी उम्र लगभग 41 साल थी। डॉक्टर का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें