रांची में छात्र नशे की जद में, हुए गिरफ्तार; नीदरलैंड से मंगवाया ड्रग्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

ड्रग्स के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो छात्रों की भी गिरफ्तारी हुई है

रांची पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रांची पुलिस ने नीदरलैंड से मंगाई गई एलएसडी ड्रग्स बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गिरोह के नेटवर्क को भंडाफोड़ करने में पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

खबरों के अनुसार रईसजादों ने यह ड्रग्स नीदरलैंड से मंगवाई थी जिसमें आरोपियों ने डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल किया गया था, ताकि लेन-देन और पहचान को छुपाया जा सके। गिरफ्तार छात्रों में कुमार अभिषेक बीटेक का छात्र है जबकि अविनाश कुमार मिश्रा बीकॉम का स्टूडेंट है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एलएसडी ड्रग क्या होता है..

एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड) एक मतिभ्रम पैदा करने वाली दवा है। जो अब ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। यह नई उम्र के बच्चे आजकल नशे के लिए उपयोग कर रहे हैं। इसके सेवन से मतिभ्रम पैदा होता है जो लोगों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जो hypothetical यानी वे आभासी समाज तैयार कर लेते हैं। इसके सेवन से उनके आसपास की दुनिया को महसूस करने के तरीके को बदल देती हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.