मुजफ्फरपुर: CBSE 12th में इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 90 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

दर्जनों विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर CBSE की 12वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम। विद्यालय का 92% ओवरऑल रिजल्ट रहा..

CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय एवं माता-पिता का मान बढ़ाया है। दर्जनों विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा गौरी श्रीवास्तव ने कॉमर्स संकाय में 96% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आयुषी कुमारी एवं उत्कर्ष कुमार झा ने 95% अंक प्राप्त कर कला एवं विज्ञान संकाय में अपनी विशेष उपलब्धि दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में निरंतर प्रगति एवं सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों की लगन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।”

विद्यालय की चेयरपर्सन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “जिस प्रकार आपने आज तक विद्यालय को गौरवान्वित किया है, उसी प्रकार भविष्य में भी अपने जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें। आप सभी विद्यालय के गौरव हैं और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में आप अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।”

विद्यालय के संयुक्त निदेशक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत का फल सदैव मीठा होता है और आज विद्यार्थियों ने अपनी अथक मेहनत एवं समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगातार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements