घाटशिला में वीडियो पर बवाल: झामुमो नेता सौरभ बोस को बताया “ब्राउन शुगर सप्लायर”; जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर ड्रग सप्लायर बताने वाले वीडियो को बताया भ्रामक, समर्थकों के साथ थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत।

उमेश कांत गिरि. ब्यूरो प्रभारी घाटशिला. झारखंड.घाटशिला, 3 जुलाई। घाटशिला में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। फेसबुक पर एक महिला के नाम से संचालित कथित अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में झामुमो नेता एवं गोपालपुर निवासी सौरभ बोस को कथित तौर पर “ब्राउन शुगर सप्लायर” बताया गया है। वीडियो में एक मोबाइल नंबर भी साझा किया गया, जिसे सौरभ बोस का नंबर बताया गया है। हालांकि खबर जिन्दगी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा।

सौरभ बोस ने वीडियो को बताया भ्रामक                 सौरभ बोस ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया फर्जी और भ्रामक वीडियो है। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह सुनियोजित साजिश रची गई है।

मामले को लेकर सौरभ बोस अपने समर्थकों और झामुमो पदाधिकारियों के साथ घाटशिला थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए वायरल वीडियो की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की।

सौरभ बोस ने कहा कि यदि वीडियो बनाने या प्रसारित करने वालों के पास लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। ऐसा नहीं होने पर वे न्यायालय की शरण लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस दौरान जिला सह सचिव मो. जलील, प्रखंड उपाध्यक्ष हीरा सिंह, प्रखंड सह सचिव रिंकू सिंह, मीडिया प्रभारी सोमेन मिश्रा सहित झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।मामले को लेकर घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच पर टिकी है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें