शिक्षक भर्ती BPSC TRE 4.0: बिहार में 32,388 पदों के लिए वैकेंसी; 1 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण TRE 4.0 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती अभियान के तहत शिक्षा विभाग समेत संबंधित विभागों के स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आयोग के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी नियमों और पात्रता शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

किन कक्षाओं के लिए होनी है नियुक्ति?

TRE 4.0 के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षक पद शामिल हैं। इसके अलावा विशेष शिक्षक और हेडमास्टर पदों पर भी भर्ती का प्रावधान बताया गया है।

पात्रता के लिए शैक्षणिक योग्यता

प्राथमिक स्तर के लिए संबंधित अभ्यर्थियों के पास CTET Paper-1 या BTET Paper-1 की निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।

कक्षा 6 से 8 के लिए CTET Paper-2 या BTET Paper-2 की पात्रता आवश्यक होगी।

कक्षा 9 से 10 और संबंधित विशेष शिक्षक पदों के लिए STET Paper-1 की पात्रता निर्धारित है। और कक्षा 11 से 12 के लिए STET Paper-2 की पात्रता निर्धारित है

हालांकि, पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद से संबंधित योग्यता जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

पात्रता के लिए आयु सीमा:

भर्ती के लिए सामान्य अधिकतम आयु 37 वर्ष बताई जा रही है। वहीं आरक्षित श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। जिसका विवरण निम्नलिखित है:

1. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिला: 40 वर्ष तक
2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवार: 42 वर्ष तक

आयु की गणना और कटऑफ तिथि से संबंधित नियमों के लिए अभ्यर्थि आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें।

TRE 4.0 में परीक्षा पैटर्न में बदलाव

सबसे महत्वपूर्ण इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains) के चरण से गुजरना होगा।

उम्मीदवारों को इस बार केवल प्रारंभिक परीक्षा के साथ साथ मुख्य परीक्षा की तैयारी भी करनी होगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम, प्रश्नों की संख्या, अंक और अन्य नियम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

BPSC TRE 4.0 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा, आयु सीमा और संबंधित पद की पात्रता जरूर जांचें। आवेदन के दौरान दस्तावेजों और व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी तरह की गलती से बचना जरूरी है।

महत्वपूर्ण: भर्ती से जुड़ी तारीखों, पदों, पात्रता और परीक्षा पैटर्न में के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के  प्रारूप को ही मानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements