मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत; एक गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है और SKMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रोड को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया।

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में संगम घाट पुल के समीप शुक्रवार रात की है जिसमें सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक मेडिकल ओवरब्रिज से सुधा डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक भारी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान कर ली है। बाइक वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के परवारा साइन निवासी सुबोध कुमार के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस यह जांच करने में लगी है कि हादसे के समय बाइक कौन चला रहा था और मृतक की पहचान क्या है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक संगम घाट पुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने वाहन को ट्रक बताया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध जानकारी एवं अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच पड़ताल कर रही है।
हालांकि घटना के शुरुआती विवरण में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। जिसपर शायद ड्राइवर का नियंत्रण नहीं था और उसने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements