

Maruti, Toyota, BMW और Mercedes के बीच Tesla Roadster की चर्चा तेज; कीमत का खुलासा नहीं
Rocket वर्जन में थ्रस्टर तकनीक का दावा, लेकिन पूरी तरह उड़ने वाली कार समझना होगा गलत।
भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की प्रतिस्पर्धा के बीच Tesla Roadster एक बार फिर तहलका मचाने की तैयार हो रहा है। इसकी वजह सिर्फ स्पोर्ट्स कार जैसा डिजाइन नहीं, बल्कि बुकिंग अमाउंट, हवा में उछलने और कम समय में बेहद तेज रफ्तार हासिल करने की बताई जा रही क्षमता है। कार के अलग-अलग वर्जन, रॉकेट जैसी थ्रस्टर तकनीक ने इसे सुर्खियों में ला दिया है।
हालांकि, भारत में यह किस सड़क पर दौड़ेगी इस पर संशय बना हुआ है। इसके अलावा, उत्पादन, भारत में डिलीवरी, कीमत और सार्वजनिक सड़कों पर इस्तेमाल से जुड़ी शर्तों की आधिकारिक पुष्टि के बिना इस गाड़ी पर पैसे लगाना उचित नहीं होगा।
Tesla Roadster को लेकर इतनी चर्चा क्यों?
भारत में जहां Maruti और Toyota जैसे ब्रांड बड़े पैमाने पर कारें बेचते हैं, वहीं BMW, Mercedes-Benz और Audi प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसी बीच Tesla Roadster अपनी हाई-परफॉर्मेंस तकनीक के कारण अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है।



इस कार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके ऐसे कॉन्सेप्ट की है, जिसमें विशेष थ्रस्टर तकनीक की मदद से कार को जमीन से ऊपर उठाने या हवा में उछालने का दावा किया गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार सामान्य परिस्थितियों में किसी विमान की तरह उड़ सकती है।
₹50.06 लाख में रिजर्वेशन, कीमत का खुलासा नहीं?
दी गई जानकारी के मुताबिक, Tesla Roadster के Performance वर्जन के लिए कुल ₹50.06 लाख की रिजर्वेशन राशि बताई जा रही है। इसमें पहले ₹5.01 लाख और उसके बाद निर्धारित अवधि में ₹45.05 लाख का भुगतान करना होगा।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रिजर्वेशन राशि कार की अंतिम कीमत नहीं है। यह सिर्फ इसलिए है कि कार की उत्पादन के बाद आपको कार मिलेगी। इसके अलावा कार की एक्स शोरुम कीमत, टैक्स, आयात शुल्क, अन्य शुल्क और बिक्री की शर्तों के आधार पर अंतिम कीमत अलग होगी।
फाइटर जेट जैसी डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स
Tesla Roadster के डिजाइन को लेकर SR-71 और F-35 जैसे विमान से प्रेरणा लेने की बात कही जा रही है। इसमें छिपी हुई हेडलाइट्स, ग्लास रूफ हटाने की सुविधा और एक्टिव रियर विंग जैसे फीचर्स शामिल होना बताया गया है।
तेज गति पर रियर विंग कार की स्थिरता में मदद कर सकता है और एयरब्रेक की भूमिका भी निभा सकता है। केबिन में पारंपरिक स्टीयरिंग व्हील के बजाय हवाई जहाज जैसा योक-स्टाइल कंट्रोल, टचस्क्रीन और एडजस्ट होने वाले पैडल की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रोटोटाइप में दिखाए गए फीचर्स को खरीदार खुद के हिसाब से कस्टमाइज करा सकता है।
1,341 हॉर्सपावर और 483 किलोमीटर से ज्यादा रेंज
बताए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Roadster में दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ लगभग 1 मेगावॉट यानी करीब 1,341 हॉर्सपावर की पावर का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 4680 सेल वाली बैटरी तकनीक का भी उल्लेख है। इसके अलावा फुल चार्ज होने पर कार मिनिमम 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में मात्र 15 मिनट का समय लग सकता है।
96 km/h की रफ्तार मात्र 1.6 सेकेंड में!
Roadster के Performance वर्जन के लिए 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 1.6 सेकेंड से कम में हासिल करने का लक्ष्य बताया गया है। यदि यह आंकड़ा वास्तविक परिस्थितियों में हासिल होता है, तो कार बेहद तेज गति से रफ्तार पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारों की श्रेणी में पहले नंबर पर आएगी।
इसके अलावा Thrust और Rocket नाम के अन्य वर्जन की भी चर्चा है। टेस्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Thrust वर्जन में चार नाइट्रोजन गैस से चलने वाले थ्रस्टर और Rocket वर्जन में कुल 10 थ्रस्टर होने की बात कही गई है।
Rocket वर्जन के लिए 96 km/h की रफ्तार 0.59 सेकेंड से कम और 370 km/h से अधिक की अधिकतम गति का दावा किया गया है। Rocket वर्जन को सामान्य सार्वजनिक सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं होने की जानकारी भी दी गई है।
टेस्ला का 2028 में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य
टेस्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Tesla Roadster का उत्पादन 2028 में शुरू करने का लक्ष्य है। लेकिन भारत में बिक्री और ग्राहकों को डिलीवरी कब की जाएगी, इसकी मिलने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
किसी वाहन का प्रोटोटाइप पेश होना, रिजर्वेशन स्वीकार किया जाना और बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होना अलग-अलग चरण हैं। संभावित खरीदारों को भुगतान करने से पहले आधिकारिक नियम, रिफंड की शर्तें और डिलीवरी संबंधी जानकारी की जांच अवश्य करनी चाहिए।
Thrust और Rocket वर्जन की कीमत स्पष्ट नहीं
Thrust वर्जन के लिए शुरुआती ₹5 लाख के भुगतान और बाद में ₹2.45 करोड़ तक की राशि का उल्लेख है। Rocket वर्जन को सीमित उपलब्धता या आमंत्रण के आधार पर पेश किए जाने की बात भी कही गई है। यह जो भी राशियों बताई जा रही है वह ऑन-रोड कीमत समझना सही नहीं होगा।
भारतीय बाजार में Tesla Roadster की स्थिति
भारत में Tesla Roadster की चर्चा यह दिखाती है कि इलेक्ट्रिक कारों की प्रतिस्पर्धा अब केवल रेंज और चार्जिंग तक सीमित नहीं रह गई है। हाई-परफॉर्मेंस मोटर, एडवांस्ड बैटरी, एयरोडायनामिक डिजाइन और नई तकनीकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
निष्कर्ष: हवा में उछलने वाली तकनीक और रॉकेट जैसी रफ्तार के दावे Tesla Roadster को चर्चा में जरूर ला रहे हैं। वैसे किसी कार की वास्तविक सफलता उसकी कीमत, सुरक्षा, विश्वसनीयता, सर्विस नेटवर्क, चार्जिंग सुविधा और ग्राहकों को समय पर डिलीवरी मिलने पर निर्भर करती है।










