मुजफ्फरपुर के देवरिया में भीषण हादसा..नहर में गिरी कार दो लोगों की गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना अंतर्गत कल रात एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई है। घटना एकम्मा चौक के नजदीक एक नहर के पुलिए से कार के टकराने से हुई है।

देवरिया थाना प्रभारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शनि कुमार और अफजल कुमार संभवतः: देवरिया से लौट रहे होंगे। और रात का समय होने के कारण उन्हें पुलिया नहीं दिखा होगा, और कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर नहर में जा गिरी होगी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी का नंबर BRO1EX7291 है जो पटना नंबर की बताई जा रही है। ये दोनों कहां पदस्थापित थे इसकी जानकारी ली जारी है।

पुलिस के अनुसार छानबीन जारी है। पुलिस के अनुसार एकम्मा चौक के पास नहर के ऊपर बने पुलिये से टकराने की 2-3 घटनाएं अब तक हो चुकी है। दरअसल पुलिया के पास कर्व यानी रास्ता घुमा हुआ है, जो रात होने की वजह से चालक समझ नहीं पाते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements