टिकारी में NDA उम्मीदवार पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

बिहार विधानसभा चुनाव हुआ हिंसक NDA कैंडिडेट के काफिले पर हमला, गोलीबारी रोड़ेबाजी में MLA अनिल कुमार जख्मी

बिहार का विधानसभा चुनाव हमेशा उग्र अवस्था में ही देखा गया। 2010 के बाद के चुनाव में उग्रता थोड़ी कम देखी गई। लेकिन 2025 के चुनाव में फिर से 2005 या उसके पहले की चुनावों की दशा देखने को मिल रही है।

बिहार के गया में एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। हमले में NDA की ओर से हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक और एनडीए के प्रत्याशी अनिल कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें उनके घायल होने की सूचना मिल रही है।  वहीं, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हम पार्टी की मऊ में सभा थी। जिसे संबोधित करके अनिल कुमार वापस जा रहे थे कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान टिकारी प्रखंड के पंचानपुर थाना अंतर्गत बेलमा पंचायत के दिघौरा गांव में NDA के काफिले को रोककर हमला कर दिया गया। हमले में रोड़ेबाजी के साथ-साथ गोलीबारी की भी घटना हुई है। काफिले में शामिल लोगों को बंधक बनाने की भी कोशिश हुई है। जिस वजह से समर्थकों और आसपास के लोगों में नाराजगी है। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस संबंध में टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है। छानबीन के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements